कांग्रेस ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा- युवाओं को रोजगार देने में विफल रही बिहार सरकार
पटना
बिहार कांग्रेस प्रभारी सह राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने शनिवार को राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। गोहिल ने कहा कि सूबे की सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। आगाम विधानसभा चुनाव में यदि महागठबंधन की सरकार बनी तो हमारा फोकस युवाओं पर होगा। इस मौके पर युवा कांग्रेस की रोजगार दो वर्चुअल रैली में बेरोजगार पंजीकरण फार्म लॉन्च किया गया।
इससे पहले शुक्रवार को शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है। कहा कि सभी सहयोगी एकजुट हैं और पूरी मजबूती से एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर हैं। वह शुक्रवार शाम पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात के सवाल पर कहा कि अब बात करने के बहुत साधन हैं। इसके लिए पटना आने की जरूरत नहीं है। लोजपा के बारे में कहा कि एनडीए में क्या हो रहा है, हमें नहीं पता, पर चिराग पासवान हमारे संपर्क में नहीं है।
गोहिल ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। समय आने पर इसकी घोषणा हो जाएगी। मांझी के एनडीए में जाने के सवाल पर कहा कि वे मन बना चुके थे। जाने वाले को कौन रोक पाया है? एयरपोर्ट से वे सगुना मोड़ पर पार्टी के सोशल मीडिया दफ्तर पहुंचे। वहां से पार्टी नेता चंदन बागची के यहां गए।
bhavtarini.com@gmail.com 
