एमपी में BJP की किरकिरी, सदन में बिल पर वोटिंग में 2 विधायक कमलनाथ के साथ
नई दिल्ली
कर्नाटक में कांग्रेस-जनता दल सेकुलर (जेडीएस) गठबंधन की सरकार गिरने के बाद ऐसी चर्चा तेज हो गई है कि बीजेपी मध्य प्रदेश में भी कुछ उलटफेर कर सकती है. इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह कई बार बोल चुके हैं लेकिन बुधवार को इससे उलट वाकया हुआ. एक तरफ बीजेपी सरकार गिराने की बात कर रही है तो दूसरी ओर बुधवार को विधानसभा में एक बिल पर वोटिंग के दौरान बीजेपी के दो विधायकों ने कमलनाथ सरकार के समर्थन में वोट किया. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया को दी.
मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर हमारे नंबर 1 और नंबर 2 इशारा करें तो 24 घंटे में मध्य प्रदेश सरकार गिर सकती है. इसके उलट कमलनाथ ने एक बयान में कहा, 'हर दिन बीजेपी कहती है हमारी सरकार अल्पमत में है जो किसी भी दिन गिर सकती है. आज विधानसभा में वोटिंग (आपराधिक कानून संशोधन) के दौरान बीजेपी को दो विधायकों ने हमारे समर्थन में मतदान किया.'
bhavtarini.com@gmail.com 