आगरा में बिहार के डॉक्टर की मौत, आत्महत्या की आशंका, दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया

आगरा में बिहार के डॉक्टर की मौत, आत्महत्या की आशंका, दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया

पटना                                                                                                                                                
बिहार के डॉक्टर प्रतीश सिंह की आगरा में मौत हो गई। डॉक्टर प्रतीश छपरा के तरैया गांव के रहने वाले थे और आगरा के प्राइवेट हॉस्पिटल में कार्यरत थे। आगरा के ताजगंज इलाके में स्थित फ्लैट में बुधवार देर रात डॉक्टर का शव मिलने के बाद सनसनी मच गई। वहीं जब उनके मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। डॉक्टर के माता पिता छपरा से आगरा के लिए रवाना हो चुके हैं।

डॉक्टर प्रतीश सिंह आगरा में सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर पर काम करते थे। सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर डॉक्टर अनुराग टंडन का है। 32 वर्षीय प्रतीश सिंह का कमरा पिछले तीन दिनों से बंद था, इसीलिए साथी उनको फोन कर रहे थे। फोन नहीं उठने पर पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार देर रात मौके पर पहुंच कर पुलिस ने डॉक्टर के फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। डॉक्टर के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।