अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: सीएम नीतीश ने दी महिलाओं को बधाई
पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुये कहा है कि महिलायें समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। वे अपनी प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अलग पहचान बना रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर माहौल देकर ही विकास को सही मायने में परिभाषित किया जा सकता है।
bhavtarini.com@gmail.com 
