हाथ-पैर बांधकर ज़िंदा जलाया गया था मासूम वरुण, पड़ोसी पर तंत्र-मंत्र का शक़
भोपाल
भोपाल से अगवा 3 साल के बच्चे वरुण की वीभत्स तरीके से हत्या की गयी थी. हत्या का शक पड़ोस की महिला और एक युवक मुकेश सोलंकी पर है. दोनों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. मौका-ए-वारदात से पूजा का सामान और मिठाई का डिब्बा मिला है. इसलिए फिलहाल पुलिस तंत्र-मंत्र में हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर रही है. हत्या से पहले बच्चे के हाथ-पैर बांध दिए गए थे.
भोपाल के बैरागढ़ चीचली इलाके से रविवार को अपहरण किए गए बच्चे वरुण की जली हुई लाश मिली है. उसकी लाश घर के पड़ोस में बने खाली मकान में मिली. लाश बुरी तरह जली हुई थी, जिसके सिर्फ अवशेष ही बाक़ी थे. ये मकान कई दिन से बंद था.
बच्चे की लाश मिलने के बाद भोपाल IG योगेश देशमुख का बयान आया है. IG के मुताबिक आरोपियों ने वरुण को ज़िंदा जलाकर मारा है. हत्या से पहले बच्चे के हाथ-पैर बांध दिए थे. कपड़े से हाथ-पैर बांधने के बाद बच्चे को जलाया गया.
ये सारी वारदात बच्चे के पड़ोस में खाली पड़े मकान में अंजाम दी गयी, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी. ये मकान 3 साल से बंद पड़ा था. अभी हाल ही में भोपाल के किसी व्यक्ति ने इसे ख़रीदा है. मकान में बाहर से ताला लगा था इसलिए किसी का ध्यान उस ओर नहीं गया. पुलिस ने भी आसपास के इलाके की तो तलाशी ली, लेकिन उस घर में ताला लटका होने के कारण उस ओर पुलिस का पहले ध्यान नहीं गया. तीन दिन से लगातार ताला लगा होने पर शक हुआ. घर के पीछे से जाकर देखा तो अंदर वरुण की बुरी तरह जली हुई लाश पड़ी दिखी.
bhavtarini.com@gmail.com 