सौ केंद्रों पर होगी डेढ लाख विद्यार्थियों की परीक्षा
भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने वर्तमान सत्र में आए करीब डेढ दर्जन कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के एग्जाम सेंटर भी फाइनल कर दिए हैं। इनमें आधा दर्जन कालेज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा कर खुलवाए थे। शेष निजी कालेज हैं।
प्रथम वर्ष होने के कारण कालेजों के परीक्षा केंद्र दूसरे शहर के कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विद्यार्थियों को दूसरे शहर में परीक्षा देने इसलिए जाना होगा क्योंकि उनके शहर में कोई और कालेज भी संचालित नहीं हो रहा है। बीयू ने विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र तैयार कर दिए हैं। सभी विद्यार्थियों की रोल नंबर की लिस्ट भी तैयार कर ली है। प्रथम और द्वितीय वर्ष में करीब एक लाख साठ हजार विद्यार्थी एग्जाम देंगे।
बीयू करीब सौ परीक्षा केंद्रों पर तीन पाली में सभी विद्यार्थियों की परीक्षा लेगा। परीक्षा 29 मार्च से शुरू हो जाएंगी। इसलिए बीयू 25 मार्च तक सभी विद्यार्थियों के रोल नंबर आनलाइन जारी करेगा।
bhavtarini.com@gmail.com 