सावन की तीसरी सोमवारी पर तेजस्वी ने भगवान शिव की आराधना की
पटना
सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भगवान की विशेष आराधना की है। ट्विटर पर वीडियो शेयर कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। तेजस्वी ने पूजा कर राज्यवासियों के बेहतरी की कामना और कोरोना से बचाव को लेकर प्रार्थना की। तेजस्वी ने गवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। बता दें कि इसके पहले भी तेजस्वी सावन की सोमवारी पर जलाभिषेक करते नज़र आए थे।
सरकार बेपरवाह, जनता खुद अपना ख्याल रखें : तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर बेपरवाह, लापरवाह और गैर ज़िम्मेवार होने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने नैतिकता, समयनिष्ठा, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता के सारे पैमाने तोड़ दिए हैं। जनता को सलाह दी है कि वह अपना खुद ख्याल रखे। रविवार को जारी बयान में तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि कोरोना के चलते बिहार में त्राहिमाम है। प्रशासन के महत्वपूर्ण लोग संक्रमित हो चुके हैं। आम आदमी की कोई सुध लेने वाला नहीं है। लोग बाढ़ से बेहाल हो मर रहे हैं और सूबे के मंत्री वर्चुअल रैली कर रहे हैं।
तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि सरकार अमानवीयता, असंवेदनशीलता और क्रूरता की सीमा पार कर चुकी है। इनके अंदर की इंसानियत मर चुकी है इन्हें राज्यवासियों की नहीं उनके वोटों की चिंता है। प्रदेशवासियों से विनती है कि स्वयं का और परिवार का ध्यान रखे। सतर्क, सावधान और सुरक्षित रहें। सरकार सोच रही है कि कुछ महीने मुट्ठी भर चीज़ें मुफ़्त में बाँट देंगे। लेकिन जनता इनकी असलियत समझ चुकी है। ऐसे लोगों से बिहार को बचाना है।
लालू-राबड़ी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व सीएम राबड़ी देवी में सरकार पर निशाना साधा है। लालू प्रसाद ने आरोप लगाया है कि बिहार में कोरोना के कारण स्थिति दयनीय, अराजक और विस्फोटक है। स्वास्थ्य व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। ऐसे हालात में जदयू नेता रैली कर रहे हैं। वर्चुअल रैली को वल्चर रैली बताते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री 4 माह में 4 बार भी आवास से बाहर नहीं निकले हैं। वहीं राबड़ी ने आरोप लगाया कि बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। लोग भूखे मर रहे हैं। सरकारी अव्यवस्था के चलते कोरोना का प्रकोप और संक्रमण गंभीर रूप से फैल चुका है। सरकार फाइलों में बंद है। जनता की कोई सुधि लेने वाला नहीं।
bhavtarini.com@gmail.com 
