शेयर बाजार में गिरावट, यस बैंक में 33 फीसदी उछाल
मुंबई
कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. कारोबार के दौरान दिन भर उतार-चढ़ाव रहा और अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 198 अंक की गिरावट के साथ 38,107 पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 47 अंक गिरकर 11,313.10 पर बंद हुआ. यस बैंक के शेयर में गुरुवार को 33 फीसदी का भारी उछाल आया है.
सुबह कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 227 अंकों की गिरावट के साथ 38,032 पर खुला और निफ्टी 11,280 से भी नीचे चला गया. हालांकि, संकट में चल रहे यस बैंक के शेयर भाव में सुबह से ही उछाल देखा गया.
959 शेयरों में तेजी और 1498 में गिरावट देखी गई. बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में यस बैंक, टाटा मोटर्स, आईटीसी, पावर ग्रिड और एचसीएल टेक प्रमुख रहे, जबकि गिरने वाले शेयरों में वेदांता, कोल इंडिया, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक आदि प्रमुख रहे. एनर्जी, ऑटो, पीएसयू सेक्टर में तेजी, जबकि मेटल और बैंकिंग सेक्टर में गिरावट देखी गई.
bhavtarini.com@gmail.com 