विधवा महिला से गैंगरेप मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
चतरा
झारखंड के चतरा में विधवा महिला से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर उसे पकड़ने के लिए दाबिश दे रही है। इसी बीच पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि तीन में से एक आरोपी ने उसकी बकरी को मार दिया था, जिसका वह मुआवजा मांग रही थी। इसके बाद दबंगों ने उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया।
बता दें, आरोपियों ने महिला से हैवानियत के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया था। पुलिस का कहना है कि महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना झारखंड के चतरा जिले की है। गुरुवार रात करीब 10 बजे हंटरगंज थाना इलाके में एक महिला के साथ दरिंदगी की हद पार करते हुए तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डाल दिया।
इस घटना के बारे में किसी से बात करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। गंभीर हालत में महिला को स्वास्थ्य उफकेंद्र में भर्ती कराया गया। अब महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गैंगरेप के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
bhavtarini.com@gmail.com 
