लोगों से की इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की अपील: सीएम नीतीश 

लोगों से की इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की अपील: सीएम नीतीश 

बिहार
पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में कई जानकार इलेक्ट्रिक वाहनों को पेट्रोल वाहनों का बेहतर विकल्प बता रहे हैं। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बढ़ते तेल की कीमतों के मद्देनजर लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की है।  बातचीत में उन्होंने कहा है कि लोगों को अब कोशिश करनी चाहिए की वे अब नए वाहन इलेक्ट्रिक ही खरीदें। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों के फायदे बताते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन चलाने में काफी किफायती तो हैं ही साथ में पर्यावरण के लिए भी नुकसानदेह नहीं हैं। 

नीतीश कुमार ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वे 2019 से ही इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल कर रहे हैं और बिहार विधानसभा आने-जाने से लेकर किसी भी आधिकारिक कार्य के लिए इलेक्ट्रिक कार का ही इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि वे सरकारी अधिकारीयों से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने बिहार के 5 प्रमुख अधिकारीयों को इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि बिहार को प्रदूषण मुक्त बनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सुगम बनाने में पहली शुरुआत अधिकारीयों और नेताओं से ही करनी पड़ेगी ताकि लोगों तक यह सन्देश पहुंचे।

पुलिस ने 3,000 रॉयल एनफील्ड बाइक्स पर लगाया जुर्माना, जानें वजह नीतीश कुमार व्यक्तिगत रूप से परिवहन के लिए टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक सेडान का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें कई बार इस कार में बिहार विधानसभा आते-जाते देखा गया है। बता दें कि टाटा मोटर्स भारत में इलेक्ट्रिक कारों की प्रमुख निर्माता है। कंपनी की नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी काफी पॉपुलर और देश में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने अभी टिगोर इलेक्ट्रिक को कार बाजार में उपलब्ध नहीं किया है।