मैट्रिक की छात्रा को चाकुओं से मार डाला 

मैट्रिक की छात्रा को चाकुओं से मार डाला 

पटना 
राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे घर में घुसकर 14 वर्षीया छात्रा अंशू कुमारी की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। उसके गले पर चाकू के तीन निशान मिले हैं। हत्या की इस वारदात को मृतका की चार साल की भतीजी वैष्णवी के सामने अंजाम दिया गया। वारदात के बाद आरोपित खून से सना चाकू लेकर फरार हो गया। हत्या का कारण देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सका था। एकतरफा प्यार समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच करते हुए पुलिस शक के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।