बिहार में बढ़ा कोरोना, अब 879 कोरोना पॉजिटिव
पटना
बिहार में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus in Bihar) के 118 नए मामले सामने आए। इसके बाद प्रदेश में कोविड-19 (Covid19) से संक्रमित लोगों की तादाद बढ़कर 879 हो गई है । स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि पटना में 17, खगड़िया, पश्चिम चंपारण एवं जहानाबाद में 16-16, रोहतास में 13, नालंदा में 12, मधुबनी में चार, मुजफ्फरपुर में तीन, गोपालगंज, औरंगाबाद सारण, नवादा, शेखपुरा एवं समस्तीपुर में दो-दो और बांका, पूर्णिया, भागलपुर, सिवान, कटिहार, भोजपुर, मुंगेर, जमुई, लखीसराय में एक-एक शख्स के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
संजय कुमार ने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। संजय ने बताया कि सोमवार देर रात कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए (बेगूसराय जिले में नौ, दरभंगा में दो और सुपौल में एक) मामले सामने आए थे। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल छह मरीजों (मुंगेर, पटना, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढ़ी जिले में एक-एक) की मौत हो चुकी है। बिहार के सभी 38 जिले अब कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 
