फिर 40 वर्ष हुई एमपीपीएससी में भर्ती की आयु सीमा
भोपाल
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं प्रदेश के मूल निवासियों के लिए सभी पदों पर नियुक्ति की आयु सीमा फिर से 40 वर्ष कर दी गई है। राज्य सरकार ने गुरुवार को इसके आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही उस आदेश का प्रभाव खत्म हो गया है, जिसमें मप्र के मूल निवासियों के लिए 35 वर्ष कर दी गई थी।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के मुताबिक पीएससी के जरिए भरे जाने वाले पदों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। पीएससी के जरिए राजपत्रित, अराजपत्रित और कार्यपालिक पदों के लिए भर्तियां की जाती हैं। आपको बता दें कि 11 जून को कैबिनेट ने मप्र के मूल निवासियों के लिए आयु सीमा 5 वर्ष घटा दी थी, वहीं बाहरियों के लिए 7 वर्ष बढ़ाकर इसे सभी के लिए एक समान कर दिया था।
bhavtarini.com@gmail.com 