फानी चक्रवाती तूफान के कारण रद्द की गई ये ट्रेनें, 7 से 13 मई तक रहेंगी कैंसिल
भोपाल
फानी तूफान के कारण मध्य प्रदेश में कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. रद्द की गई ट्रेनों में विशेषकर हबीबगंज पुरी स्पेशल ट्रेन अप एंड डाउन और हबीबगंज अगरतला साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.
उड़ीसा में आए फानी तूफान के कारण रेलवे ने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली इन दोनों ट्रेनों को निरस्त कर दिया है. बता दें कि 7 मई को 01661 हबीबगंज पुरी स्पेशल और 8 मई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 01662 पुरी-हबीबगंज स्पेशल निरस्त की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोनपुर मंडल में बछवारा विद्यापति धाम और मोहिउद्दीन स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चलने के कारण 7 से 13 मई तक 01665-01666 हबीबगंज अगरतला, हबीबगंज साप्ताहिक एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है. 01665 हबीबगंज अगरतला साप्ताहिक 8 मई को और 01666 अगरतला-हबीबगंज साप्ताहिक 11 मई को निरस्त रहेगी.
इसी तरह आगामी 9 मई को ट्रेन संख्या 19305 इंदौर कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होकर चलेगी.
bhavtarini.com@gmail.com 