प्रदेश अध्यक्ष पर बरसे तेजप्रताप, आप जैसे लोगों की वजह से बीमार है लालू

प्रदेश अध्यक्ष पर बरसे तेजप्रताप, आप  जैसे लोगों की वजह से बीमार है लालू

पटना

RJD में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. शनिवार को तेज प्रताप यादव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर भड़क गए. पार्टी कार्यालय में तेज प्रताप ने जगदानंद सिंह को खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं और विधायकों से जगदानंद सिंह मुलाकात नहीं करते हैं.

तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि ये पार्टी को कमजोर कर रहे हैं और इनकी वजह से ही लालू यादव बीमार हुए. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह खुद से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट मांगते हैं. ये गरीब की पार्टी है, कोई भी कभी भी आ सकता है.

तेज प्रताप ने कहा कि मैं RJD ऑफिस आया हूं. माननीय विधायक हूं, लेकिन मुझे रिसीव करने तक नहीं पहुंचे. रामचंद्र पूर्वे के समय ऐसा नहीं होता था. हम पार्टी दफ्तर पहुंचते थे तो वो स्वागत के लिए आते थे. गुस्से में तेजप्रताप मर्यादा तक भूल गए, उन्होंने जगदानंद के नाम से अध्यक्ष को संबोधित किया.