पुलिस ने ढाई करोड़ का सट्टा पकड़ा, आरोपी को छुड़ाने थाने में घनघनाने लगे फोन

पुलिस ने ढाई करोड़ का सट्टा पकड़ा, आरोपी को छुड़ाने थाने में घनघनाने लगे फोन

जबलपुर
क्रिकेट सटोरियों के खिलाफ आज जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। राजनीतिक रसूख रखने वाले प्रिंस जैन को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से करोड़ो रु का लेखा जोखा बरामद किया है। इधर आरोपी प्रिंस जैन के गिरफ्तार होते है पुलिस के पास उसे छुड़ाने के लिए फोन भी आना शुरू हो गए।

जबलपुर एसपी अमित सिंह को विश्वशनीय लोगो से जानकारी मिली कि विजय नगर निवासी प्रिंस जैन क्रिकेट सट्टा खिला रहा है जिसके तार सिर्फ मध्यप्रदेश ही नही बल्कि अन्य राज्यो से जुड़े है।इस सूचना के आधार पर एसपी अमित सिंह के द्वारा गठित की गई टीम ने छापा मारते हुए प्रिंस जैन को गिरफ्तार किया है।पुलिस को आरोपी के पास से 30 हजार रुपए नगद भी मिले है इसके अलावा एक एंड्रॉइड मोबाइल भी मिला है जिसमे क्रिकेट सट्टे का लेखा-जोखा है।

जानकारी के मूताबिक आरोपी प्रिंस जैन के राजनीतिक लोगो से घनिष्ठ संबंध है।यही वजह है कि उसके गिरफ्तार होते है कांग्रेस और भाजपा के नेता उसे छुड़ाने पहुँच गए चूँकि मामला एसपी अमित सिंह तक पहुँच गया था जिसके चलते पुलिस ने राजीनीतिक दवाब के चलते भी आरोपी प्रिंस जैन को नही छोड़ा।आरोपी प्रिंस जैन के पास से नगदी के साथ साथ मोबाइल भी मिला है जिससे कि सट्टे का काला कारोबार आरोपी करता था।इधर इस पूरे मामले में पुलिस अब कुछ भी बोलने को तैयार नही है।