पटना में दुल्हिन बाजार के पूर्व मुखिया की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
पटना
बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के अगले ही दिन आज रविवार को राजधानी पटना के दुल्हिन बाजार के पूर्व मुखिया संजय वर्मा को अपराधियों ने गोली मार दी। एक गोली पीठ और दूसरी सर में लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। गोली मारने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले। संजय वर्मा दुल्हिन बाजार के एनखा भिमनिचख पंचायत के मुखिया थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि रोज की तरह संजय आज सुबहकुछ लोगों के साथ गांव के बाहर टहल रहे थे, जहां उनको गोली मारी गई। के बाद तुरंत उनको हॉस्पिटल भेजा गया। घटना के कारणों का फिलहाल पता पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
bhavtarini.com@gmail.com 
