न्यू मार्केट बनेगा सर्वसुविधायुक्त आदर्श बिजनेस जोन : मंत्री शर्मा
भोपाल
दक्षिण-पश्चिम विधायक एवं जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने गत दिवस देर शाम को न्यू मार्केट में प्रबंधन संबंधी समस्याओं को लेकर न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के पदाधिकारियों, नगर निगम, स्मार्ट सिटी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान न्यू मार्केट में व्यापार संबंधी सुविधाओं, व्यवस्थाओं, मार्केट सौन्दर्यीकरण एवं जनहित की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री शर्मा ने न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के सुझावों के अनुरूप मार्केट सर्वसुविधायुक्त आदर्श बिजनेस जोन बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के व्यापारियों ने मंत्री शर्मा को पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया। बैठक में पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान, आसिफ जकी, वहीद लश्करी, रमेश साहिबानी, विधायक प्रतिनिधि सुशील शर्मा उपस्थति रहे।
bhavtarini.com@gmail.com 