निरंजनपुर और चोइथराम मंडी शनिवार तक बंद

निरंजनपुर और चोइथराम मंडी शनिवार तक बंद

 इंदौर
 शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब निरंजनपुर और चोइथराम फल-सब्जी मंडी को शनिवार तक बंद रखने का निर्देश दिया है।

कलेक्‍टर मनीष सिंह के अादेश के अनुसार अब सरकारी और निजी कार्यालयों में भी 50 प्रतिशत स्टाफ ही बुलाया जाएगा जबकि राजस्व अर्जित करने वाले विभागों को इसमें छूट रहेगी। शहर में अब रात्रिकालीन कर्फ्यू भी रात 9:00 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू किया रहेगा।