नगर निगम ने हटाए दो निर्माणाधीन अवैध हॉस्टल
इंदौर
इंदौर नगर निगम ने शहर में अवैध इमारतों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को निगम की टीम ने सर्वानंद नगर में दो निर्माणाधीन अवैध हॉस्टल को हटाने की कार्रवाई की। पिछले दिनों निगमायुक्त आशीष सिंह ने अवैध हॉस्टर को हटाने के निर्देश दिए थे। कार्रवाई से पहले इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई फिर निगम की जेसीबी ने इमारत की दीवारों को तोड़ना शुरू कर दिया।
सर्वानंद नगर में 37-डी प्लॉट पर दीपक जगवानी और 4-सी पर आशा भाटिया ने अवैध रूप से इमारत बना ली थी। निगम ने पहले इन्हें 18 जुलाई को तोड़ने की योजना बनाई थी लेकिन उस दिन कार्रवाई टल गई थी। इसके अलावा निगम ने 20 जुलाई को ब्रह्मपुरी में श्याम खत्री के अवैध निर्माणाधीन हॉस्टल को भी तोड़ने की योजना बनाई थी।
bhavtarini.com@gmail.com 
