डॉक्टर असीम गुप्ता के परिवार को AK ने सौंपा 1 करोड़ का चेक

डॉक्टर असीम गुप्ता  के परिवार को AK ने सौंपा 1 करोड़ का चेक

नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज LNJP अस्पताल के डॉक्टर असीम गुप्ता से परिवार से मिलने पहुंचे। इस मौके पर केजरीवाल ने उनके परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि का चेक भी दिया। कोरोना की वजह से असीम गुप्ता ने जान गंवाई थी।

कोरोना के मरीजों की जान बचाते-बचाते दिल्ली के LNJP अस्पताल के डॉक्टर असीम गुप्ता खुद संक्रमण का शिकार हो गए थे। जून में उनकी कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई थी। तब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी मौत पर दुख जाहिर करते हुए उनके परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि देने का ऐलान किया था।