जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए 75 लाख रुपये स्वीकृत किए

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए 75 लाख रुपये स्वीकृत किए

भोपाल
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर में कोविड मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए विधायक क्षेत्र विकास निधि से 75 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इससे सांवेर क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांवेर सहित दो अन्य अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा है।

मंत्री सिलावट ने सेवाकुंज हॉस्पिटल कनाडिया और गीता भवन ट्रस्ट हॉस्पिटल के लिए भी राशि स्वीकृत की है। इससे इंदौर में लगभग 200 अतिरिक्त बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। उपरोक्त तीनों अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट निर्माण के लिए पच्चीस-पच्चीस लाख रुपये की राशि दी जा रही है।