जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा होंगे 

 जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा होंगे 

पटना
बिहार में जदयू (JDU) की राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक के दूसरे और अंतिम दिन वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वास्थ कारणों से इस्तीफा दिया। साथ ही उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष पद बनाने के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद उमेश कुशवाहा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।बता दें, उमेश कुशवाहा बिहार के वैशाली जिले के महनार विधानसभा के पूर्व विधायक हैं और वैशाली के ही कैरी बुजुर्ग गांव के निवासी हैं। वह 2015 से 2020 तक विधायक रहे हैं, लेकिन इस बार के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली बीना सिंह ने जेडीयू के उमेश सिंह कुशवाहा को हरा दिया।
 
इससे पहले चर्चा थी कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक रामसेवक सिंह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाएंगे। ऐसा माना जा रहा था कि कुशवाहा समाज के वोटर्स को साधने के लिए यह फैसला लिया जाना था। ऐसा हुआ भी लेकिन रामसेवक की जगह जदयू ने उमेश कुशवाहा पर भरोसा जताया। कुशवाहा जेडीयू नेता और पूर्व विधायक के अलावा व्यापार में भी सक्रिय हैं और लॉर्ड बुद्धा फ़ूड प्रोडक्ट कंपनी में स्टेक होल्डर भी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश ने एक दिन पहले बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में पराजित हुए जदयू नेताओं से चुनाव परिणाम भूलकर पूरी मजबूती से काम में लग जाने को कहा। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र की सेवा उसी तरह कीजिए जैसे आप चुनाव जीतकर करते। सरकार पूरे पांच साल चलेगी। समाज के हर तबके के बीच जाइए और हर तबके के उत्थान के लिए काम करिए। नीतीश ने कहा था कि आने वाले समय में हमलोग पहले से अधिक मजबूत होकर उभरेंगे। उमेश कुशवाहा को जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं