चंद्राकर जैसे नेताओं के अहंकार से हुई भाजपा की दुर्गति : कांग्रेस

चंद्राकर जैसे नेताओं के अहंकार से हुई भाजपा की दुर्गति : कांग्रेस

रायपुर
 किसानों के कर्जमाफी पर भाजपा नेता अजय चंद्राकर के बयान का कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के एक घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ कर दिया है।

अजय चंद्राकर में हिम्मत है, तो वे अपनी घोषणा के अनुसार विधायक पद से तत्काल इस्तीफा दें। अजय चंद्राकर जैसे नेताओं की बदुबानी और अहंकार के कारण ही छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की इतनी दुर्गति हुई है। अब जनता ने तो भाजपा को सम्मानजनक विपक्ष कहलाने के लायक भी नही छोड़ा है, सदन के 73 फीसदी से भी अधिक हिस्से में कांग्रेस के विधायक बैठकर राज्य के हितों के लिए काम करेंगे।