किशनगंज में गैस पाइपलाइन योजना पर काम तेज
किशनगंज
ऊर्जा गंगा योजना के तहत बरौनी-गुवाहाटी गैस पाइपलाइन परियोजना के तहत मुआवजा भुगतान का काम करीब 50 फीसदी पूरा हो चुका है। बाकी मुआवजा भुगतान का काम भी जल्द ही हो जाएगा।
मुआवजा भुगतान के साथ काम में तेजी
कार्यकारी एजेंसी गेल के इंजीनियर गोपाल सिंह ने कहा कि करीब पांच किलोमीटर तक जमीन के अंदर खुदाई कर पाइप बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद ठाकुरगंज और पोठिया प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र बहादुरपुर बुढ़नई के पास ठाकुरगंज की सीमा में जोड़ा जाएगा। खारुदह पंचायत में गैस परियोजना के तहत शिविर लगाकर मुआवजा भुगतान का काम पूरा किया गया। इसके बाद से कार्य में भी तेजी आई है। फिलहाल पोठिया प्रखंड के सोनापुर, डूबानोची, सारनी गांवों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
bhavtarini.com@gmail.com 
