एक बार फिर जाह्नवी कपूर का सामने आया बोल्ड अवतार
मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने हाल ही में फिल्म धड़क से डेब्यू किया है। जाह्नवी अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती है। हाल ही में जाह्नवी ने grazia india मैग्जीन के सितंबर एडिशन के लिए फोटोशूट करवाया है।
जाह्नवी इस मैगजीन के कवर पर नजर आएंगी। इसमें वह बेहद ही ग्लैमरस लग रही है। जाह्नवी का वेस्टर्न अंदाज सबका दिल जीतने वाला है। मैग्जीन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर जाह्नवी की कुछ तस्वीरों के साथ ही इंटरव्यू के कुछ कोट्स भी शेयर किए हैं। जाह्नवी ने मैगजीन से हुई बातचीत में फेम मिलने के सवाल पर कहा- ‘ये एक बिग डील की तरह लगता है जब कोई मुझसे सेल्फी के लिए पूछता है या फिर मेरा आॅटोग्राफ मांगता है।’
इस इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने अपनी डेब्यू फिल्म के को-स्टार ईशान को लेकर भी बात की। जाह्नवी ने कहा- ‘ईशान गिफ्टेेड एक्टर हैं। मुझे ऐसा लगता था कि उस पर रिएक्ट करके ही मैंने आधा युद्ध जीत लिया, क्योंकि वह सीन में डूब जाते हैं।’
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में जाह्नवी दिग्गज अभिनेताओं मसलन रणवीर सिंह, अनिल कपूर, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आने वाली हैं।
‘तख्त’ एक मुगल पीरियड ड्रामा है और इस फिल्म के जरिए करण जौहर करीब दो सालों के बाद फीचर फिल्म के निर्देशन में लौट रहे हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 