आज बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे होंगे घोषित
नई दिल्ली
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 आज जारी होगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज दोपहर 3 बजे पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सभागार से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर भी मौजूद रहेंगे। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 13.84 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। पिछले वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट (2020) की घोषणा 24 मार्च को ही कर दी गई थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि मार्च अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट जारी होते ही आपको मोबाइल पर अलर्ट या नोटिफिकेशन आ जाए तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आपको लाइव हिंदुस्तान सबसे पहले नोटिफिकेशन भेजेगा जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
नीचे दिए गए लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन
बिहार बोर्ड (आर्ट्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2021
बिहार बोर्ड (कॉमर्स) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2021
बिहार बोर्ड 12 वीं साइंस 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2021
बिहार बोर्ड (आर्ट्स वोकेशनल) : 12 वीं 2021 का रिजल्ट बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल रिजल्ट 2021
बिहार बोर्ड की तैयारी पूरी
बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 20 मार्च तक पूरा कर लिया था। मार्क्स कंप्यूटर पर अपलोड करने का काम भी तेजी से पूरा किया गया। टॉपर्स का वेरीफिकेशन पूरा किया गया। एक्सपर्ट्स से उनकी कॉपियां फिर से चेक करवाईं गईं।
बिहार बोर्ड ने गुरुवार शाम इंटर रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in पर एक्टिव करने के बाद हटा लिया। लिंक दिखने के बाद विद्यार्थियों के बीच यह खबर फैल गई कि रिजल्ट जारी हो गया है। लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल कोड, रोल नंबर व व्यू का ऑप्शन दिखाई दे रहा था। एकाएक छात्र-छात्राएं इंटरनेट पर अपना रिजल्ट चेक करने लगे। लेकिन जब विद्यार्थियों ने अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करना चाहा, वह नतीजे नहीं देख सके। व्यू के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ब्राउज़ ही होता रहा।
bhavtarini.com@gmail.com 
