अभिनेत्री अमीषा पटेल ने लोजपा प्रत्याशी पर लगाए गंभीर आरोप

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने लोजपा प्रत्याशी पर लगाए गंभीर आरोप

 पटना 
फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें अभिनेत्री ने ओबरा से लोजपा के प्रत्याशी डॉ. प्रकाश चंद्रा पर प्रचार के लिए जबरन रोकने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।ऑडियो में अमीषा ने डॉ. प्रकाश पर यह आरोप लगाया है कि चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ गलत व्यवहार किया गया। वह 26 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के लिए ओबरा गई थीं। इस दौरान उन्हें जबरदस्ती 2 घंटे की तय समय से अधिक प्रचार करने के लिए बाध्य किया जा रहा था। उनके बार-बार कहने पर भी उन्हें पटना नहीं लाया गया, जिससे उनकी फ्लाइट छूट गई।

फिर वह बड़ी मुश्किल से अगले दिन फ्लाइट पकड़कर मुम्बई गईं। कहा कि उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी। उधर, इस वायरल ऑडियो पर लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि ऑडियो में लगाए गए आरोप बेबुनियाद व आधारहीन हैं