भोपाल, सुबह साड़े आठ बजे तक भोपाल में लगभग पौने पांच इंच बारिश हो गई। ये इस मौसम के सबसे अधिक बारिश है। मौसम केन्द्र ने 118.8 मिमी बारिश रिकार्ड की है। लंबे समय से सामान्य से पीछे चल रहे बारिश के आंकड़े को इस बारिश ने बीट कर दिया है। अब भोपाल में 66.1 मिमी अधिक बारिश हो चुकी है।
कल रात जमकर बरसे। उनकी रफ्तार धीमी जरूर थी लेकिन ये रुक-रुक कर पूरी रात बरसते रहे। आकाश पर बादलों का अभी भी डेरा है और वो दिन में कई बार बरसेंगे। मौसम केन्द्र के अनुसार ये बारिश कई सारे सिस्टमों का नतीजा है। अरब सागर वाली ब्रांच से साउथ गुजरात में एक साईसर बना हुआ है। वहीं नार्थ इस्ट एमपी पर भी एक सिस्टम बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है। पूर्व से पश्चिम तक शीयर जोन भी बन गया है। इन अलग अलग सिस्टमों से बारिश का दौर आज भी जारी रहेगा।
पानी भरी हवाओं ने शहर के मौसम को खुशनुमा कर दिया है। दिन और रात के पारे में 3.5 डिग्री का अंतर बचा है। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग वन विहार रोड, भदभदा, हथाई खेड़ा की तरफ तफरीह रर जा रहे हैं।