प्रवासियों की सूचना देने पर भड़के एसडीओ, ऑडियो हुआ वायरल

प्रवासियों की सूचना देने पर भड़के एसडीओ, ऑडियो हुआ वायरल
पटना, बिहार के कटिहार जिले के बारसोई एसडीओ पवन कुमार मंडल से संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक दलपति द्वारा कुछ प्रवासियों के आगमन की सूचना देने पर एसडीओ भड़क जाते हैं। वहीं एसडीओ पवन कुमार मंडल ने ऑडियो में खुद की आवाज होने से इंकार किया है। वहीं ग्राम रक्षा दल के दलपति सुजीत पासवान ने कहा कि वह बीते रात बारसोई रघुनाथपुर ढाला के पास ड्यूटी पर तैनात थे, इस दौरान बाहर से आए कुछ मजदूर एक दुकान में रुक कर चाय-बिस्किट ले रहे थे। थाना प्रभारी किसी अन्य मामले पर व्यस्त रहने के कारण सुजीत अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी को फोन पर देनी चाही लेकिन एसडीओ बिगड़ गए।