Rhea Kapoor को करीना की मिमिक्री करता देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

Rhea Kapoor को करीना की मिमिक्री करता देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

कॉफी विद करण 6 के अपकमिंग एपिसोड की झलक शेयर की जा चुकी है। आने वाले एपिसोड में करण जौहर के काउच पर अनिल कपूर के बच्चे सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर नजर आएंगे। शेयर किए गए विडियो में रिया करीना कपूर की नकल करती भी दिख रही हैं, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

ट्विटर पर शेयर की गई इस विडियो क्लिप में अनिल कपूर करण जौहर से यह कहते दिखते हैं कि वह रिया से करीना कपूर की नकल करने के लिए जरूर कहें। इसके बाद रिया करीना कपूर के लहजे और बोलने के अंदाज की नकल करती दिखती हैं। यह देख सभी हंसने लगते हैं।

वैसे रिया के इस विडियो को देख लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। यूजर्स ने कॉमेंट कर लिखा कि वह इस एपिसोड को देखने के लिए बेकरार हैं।

मस्ती के मूड में दिखेंगे कपूर सिब्लिंग्स
शेयर हुए विडियो में कपूर सिब्लिंग्स मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। रिया की मिमिक्री के साथ ही इस विडियो में सोनम, रिया और हर्षवर्धन अनिल कपूर का भी मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। करण जौहर जब तीनों से पूछते हैं कि अनिल शीशे में खुद को देखने पर क्या बोलते होंगे तो इस पर तीनों ही बड़े मजाकिया रिऐक्शन देते हैं, जिन्हें सुन करण काफी हंसते हैं।