Happy Friendship Day : यारी के नाम इस दिन पर दोस्तों को भेजें shayari और SMS

Happy Friendship Day : यारी के नाम इस दिन पर दोस्तों को भेजें shayari और SMS

 नई दिल्ली
 
इस साल दोस्ती का त्योहार फ्रेंडशिप डे 4 अगस्त, रविवार को मनाया जा रहा है। लाइफ बोरिंग सी लगने लगी हो तो फोन उठाइए और किसी पुराने दोस्त को कॉल लगाइए। या किसी दोस्त से मिलने जाइये और तसल्ली से उसके पास बैठकर अपने दिल की बातें कीजिए। यकीनन आप के भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। एक सच्चा दोस्त आपके सुख में ही नहीं बल्कि आपके दुख में भी आपके साथ हमेशा खड़ा रहता है। अगर आप भी फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को विश करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। मैसेज, एसएमएस, ग्रीटिंग, शायरी, सोशल मीडिया पोस्ट, वॉट्सएप स्टेटस, फेसबुक मैसेंजर आदि से शुभकामना संदेश और तस्वीरें भेजकर अपने फ्रेंडशिप डे को खास बनाएं। यहां आपके लिए यहां हैप्‍पी फ्रैंडशिप डे के कुछ चुनिंदा मैसेज, शुभकामना संदेश और ग्रीटिंग आदि दे रहे हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेजकर उन्हें छोटी सी खुशी दे सकते हैं- 

क्यों मुश्किलों में साथ देते हैं दोस्त,

क्यों गम को बांट लेते हैं दोस्त,

ना रिश्ता का खून का रिवाज से बंधा,

फिर भी जिंदगीभर साथ देते हैं दोस्त।।