नहीं रुकेगी यात्रा, हम कश्मीर तक जाएंगे: राहुल गांधी

नहीं रुकेगी यात्रा, हम कश्मीर तक जाएंगे: राहुल गांधी

चंडीगढ़, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने अब नया फॉर्मूला निकाला है। मुझे चिट्ठी लिखी है कि मास्क लगाओ... कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी। मांडविया ने कहा था- देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल राजस्थान से हरियाणा पहुंच चुकी है। राज्य में यात्रा का गुरूवार को दूसरा दिन था। राहुल गांधी नूंह के ऐतिहासिक गांधीग्राम (घासेड़ा) पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी के पैरों में पट्टी बंधी दिखी। राहुल गांधी 106 दिन से पैदल यात्रा कर रहे हैं। घासेड़ा में ग्रामीणों ने मेवाती पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

इसे भी देखें

15 महीनों तक रामलला को वेद मंत्र सुनाएंगे महाराष्ट्र के वैदिक विद्वान

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट