केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर के मातृ वन में प्रातः भ्रमण के दौरान आमजन से किया संवाद
जयपुर। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर प्रवास के दौरान शनिवार को प्रातः भ्रमण मातृ वन में किया, इस दौरान सैर पर आये लोगों से उन्होंने जिले के चहुंमुखी विकास पर संवाद किया।
यादव ने भ्रमण कर रहे लोगों से संवाद के दौरान उन्होंने नव वर्ष की शुभकामनायें देकर अलवर की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि अलवर का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहा है। उन्होंने मातृ वन के सुव्यवस्थित विकास के लिए वन विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पौधों की नियमित देखभाल की जाए। साथ ही मृत पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि अलवर का सांसद होने के नाते आमजन की भावना के अनुरूप अलवर जिले को आगे बढाने के साथ-साथ विकास कार्यों को और गति देने काम किया जाएगा। जिले की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण भी किया जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय वन मंत्री यादव ने आमजन ने संवाद कर अलवर के चहुंमुखी विकास हेतु सुझाव लेकर कहा कि आमजन द्वारा दिए गए सुझावों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।
इस दौरान जिला प्रमुख बलबीर छिलर, पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, उमरैण प्रधान दौलत राम जाटव, पूर्व महापौर घनश्याम गुर्जर, सरिस्का सीसीएफ संग्राम सिंह कटिहार, अलवर डीएफओ राजेंद्र हुड्डा, सरिस्का डीएफओ अभिमन्यु साहरण, जितेन्द्र राठौड़, सुमन चौधरी, ऋषिराज शर्मा, निलेश खंडेलवाल, विवेक प्रधान, प्रेम पटेल, राजेंद्र कसाना, नरेश धानावत सहित अन्य प्रबुद्ध व्यक्ति एवं आमजन मौजूद रहे।
bhavtarini.com@gmail.com

