केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने खैरथल-तिजारा में पूर्व सैनिक विश्राम लीग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने खैरथल-तिजारा में पूर्व सैनिक विश्राम लीग कार्यक्रम में लिया हिस्सा

जयपुर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने खैरथल-तिजारा जिला स्थित कोटकासिम में आयोजित पूर्व सैनिक विश्राम लीग के कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सैनिकों के योगदान को सलाम करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और प्रगति में सैनिकों की भूमिका अमूल्य है। देश की जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस कर पाती है, तो इसका श्रेय हमारे बहादुर सैनिकों को जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्षों पुरानी "वन रैंक, वन पेंशन" की मांग को पूरा कर सैनिकों को उनका हक दिलाया गया।

भूपेंद्र यादव ने सुझाव दिया कि कोटकासिम स्थित सैनिक विश्रामगृह को सिर्फ सैनिकों के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य गतिविधियों जैसे सिविल सर्विसेज और अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग क्लास चलाई जाएं, फिजिकल ट्रेनिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जाए तथा पूर्व सैनिक युवाओं को मार्गदर्शन दें, ताकि उनका अनुभव राष्ट्र के भविष्य निर्माण में काम आ सके।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने कोटकासिम में कैंटीन खोलने और सैनिक विश्रामगृह के सेकंड फ्लोर पर भवन निर्माण की मांग रखी। इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही कैंटीन खोलने का आश्वासन दिया और भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार