सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब 1300 रुपए प्रतिमाह: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब 1300 रुपए प्रतिमाह: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बुधवार को विधान सभा में बताया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता सम्भालने के 2 वर्ष में ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन को एक हजार रुपये से बढ़ाकर 1300 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में एक हजार रुपये से बढ़ाकर 1150 एवं वर्ष 2025 में 1150 रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये तथा वर्ष 2026 में 1250 से बढ़ाकर 1300 रुपये प्रतिमाह कर दिया है।

शून्यकाल के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने विधायक हरिमोहन शर्मा द्वारा उठाए विषय पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में लाभार्थियों की पेंशन बकाया नहीं है। माह पूरा होने के साथ ही पेंशन का समयबद्ध भुगतान कर दिया जाता है।

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर संवेदनशील है। प्रदेश के 91 लाख से अधिक पेंशनर्स को पेंशन दी जा रही है।