विधान सभा अध्यक्ष से कानपुर के संत पीठाधीश्वर ने की मुलाकात, विधान सभा अध्यक्ष को नित्येश्वर ज्ञान गंगा भेंट
जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से कानपुर के नित्येश्वर आश्रम (उदासीन) के संत पीठाधीश्वर ने गुरूवार को विधान सभा में मुलाकात कर महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित होने वाले नित्येश्वर महादेव के महारूद्राभिषेक और विशाल भंडारा का निमंत्रण दिया। देवनानी ने संत पीठाधीश्वर को सनातनी परम्परा के महापर्व पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।
विधान सभा अध्यक्ष देवनानी को संत पीठाधीश्वर ने नित्येश्वर ज्ञान गंगा की प्रति भेंट की। देवनानी को बताया कि पुस्तक में सनातन परम्परा और आध्यात्म विषयों से संबंधित तपस्या, वैराग्य, साधना, परमात्मा, वास्तविक शांति, पूजा, भक्ति, अराधना, पाप, पुण्य सहित आस्था और विश्वास से संबंधित आमजन के सामान्य प्रश्नों का सरलता से जवाब दिया गया है।
bhavtarini.com@gmail.com
