मप्र में 20 नवंबर को आएगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, बुरहानपुर से एंट्री

मप्र में 20 नवंबर को आएगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, बुरहानपुर से एंट्री

खंडवा के कुमठी, मोकलगांव और मोरटक्का में रात्रि विश्राम करेंगे राहुल गांधी

राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता व यात्रा प्रभारी सुशांत मिश्रा ने रूट का जायजा लिया

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  मध्यप्रदेश में संभवत: 20 नवंबर को प्रवेश करेगी। बुरहानपुर से होकर खंडवा, खरगोन, इंदौर होते हुए यात्रा गुजरात में प्रवेश करेगी। राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता व यात्रा प्रभारी सुशांत मिश्रा ने रूट का जायजा लिया। खंडवा, खरगोन जिले के नेताओं के साथ इंदौर में बैठक भी ली।

भोजन व ठहरने की व्यवस्था प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेगी

खंडवा जिले में 80 किलोमीटर यात्रा का पड़ाव तीन स्थानों पर रहेगा। बताया गया कि 22 नवंबर को कुमठी, 23 को मोकलगांव (छैगांवमाखन) और 24 नवंबर को मोरटक्का में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। गौरतलब है, राहुल गांधी के साथ चल रहे 500 भारत जोड़ों यात्रा के यात्रियों के लिए अलग से रात्रि विश्राम वाली जगह पर परिसर बनेगा। जबकि, प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए वहीं पर अलग से वॉटर प्रूफ डोम लगाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के भोजन व ठहरने की व्यवस्था प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेगी।
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी 17 उप-यात्राएं
प्रदेश के 52 जिलों में भारत जोड़ो यात्रा की 17 उप-यात्राएं निकलेंगी। इन यात्राओं के रूट तय हो चुके हैं। बालाघाट से चलने वाली उप-यात्रा सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा की यात्राएं खंडवा में मिलेंगी। यह यात्रा 613 किमी चलकर बालाघाट से वाया छिंदवाड़ा होकर खंडवा आएगी। खंडवा जिला समन्वय अवधेशसिंह सिसोदिया और विकास व्यास ने बताया उप-यात्राओं को लेकर जिले में ब्लॉक, मंडलम और सेक्टर स्तर पर समन्वयक बनाए गए हैं। जिले में उप-यात्रा दीपावली पर्व के बाद शुरू होगी। जो खंडवा, पंधाना, हरसूद, मांधाता से होते हुए गांधी की मुख्य यात्रा में शामिल होगी।

रात्रि विश्राम से पहले नुक्कड़ सभा होगी
यात्रा प्रतिदिन सुबह 6 बजे झंडा वंदन के साथ शुरू होगी। 13 से 15 किलोमीटर चलने के पश्चात हर दिन भोजन और लिए विश्राम हेतु रुकेगी। इसके बाद 10 किलोमीटर चलकर रात में नुक्कड़ सभा के बार तय स्थान पर ठहरेगी।

इसे भी देखें

शिवराज सरकार बुजुर्गों को हवाई जहाज से कराएगी तीर्थ यात्रा

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट