भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना पर लक्ष्मण की खरी-खरी, बोले-चमचागिरी के रिकॉर्ड टूटे

भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना पर लक्ष्मण की खरी-खरी, बोले-चमचागिरी के रिकॉर्ड टूटे

भोपाल, कांग्रेस में राहुल गांधी को श्री राम बताने पर गृहयुद्ध शुरू हो गया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि प्रभु श्री राम की तुलना राहुल गांधी से कर चमाचागिरी के सारे रिकॉर्ड कुछ पार्टी के लोगों ने तोड़ दिए हैं। इस तरह के लोगों से पार्टी उपहास का केंद्र बिंदु बन जाती है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपेक्षा है, वो ऐसे नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।

इसे भी देखें

मप्र के सहकारी बैंकों में भरे जाएंगे 4 हजार पद, विभाग ने भेजा प्रस्ताव

भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान श्री राम की यात्रा से 
कांग्रेस नेता और राजस्थान सरकार के मंत्री परसादी लाल मीणा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तुलना भगवान श्री राम की यात्रा से की थी। इसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले ने राहुल गांधी और भगवान राम के नाम का पहला अक्षर 'राÓ होने को एक संयोग बताया है। पटोले ने कहा था कि इस संयोग के बाद भी कांग्रेस राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से नहीं करती है।

इसे भी देखें

जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव की जरूरत, अपना काम छोड़ राजनीति कर रहे जज: कानून मंत्री

पूरे आदमी बन जाएं वही पर्याप्त: नरोत्तम मिश्रा 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले राम के बारे में लक्ष्मण से ज्यादा अच्छा कौन जानता होगा। कांग्रेस के लोग अपने आप को बदलने को राजी नहीं हैं। एक देवकांत बरूआ जी कहते थे इंदिरा है तो भारत है। भारत है तो इंदिरा है। अब इंदिरा जी नहीं है, लेकिन भारत तो है। ऐसे ही चापलूसों की फौजें जो लक्ष्मण सिंह ने बताई हैं। उनको सोचना चाहिए। केरल के प्रदेश अध्यक्ष ने भी भगवान के ऊपर इसी तरह के सवाल उठाए हैं।

इसे भी देखें

नए रूप में आ सकता है कोरोना, ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए सब-वैरिएंट की एंट्री

राहुल गांधी ने एक शब्द नहीं बोला है। मिश्रा बोले ये चुनाव के समय कोट के ऊपर जनेऊ डाल लेते है, खुद को कश्मीरी पंडित बताते हैं। वे पूरे आदमी ही बन जाएं वह पर्याप्त है। बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई थी। यात्रा अभी तक चार राज्यों से गुजर चुकी है। 3750 किमी की यात्रा 12 राज्यों से गुजरेंगी। यात्रा का समापन कश्मीर के श्रीनगर में होगा।

इसे भी देखें

अब भर्ती से पहले आयुष्मान योजना में कैंसर मरीजों की जांच, मप्र बना ई-रुपी योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट