अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जैसलमेर में रेतीले धोरों पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आमजन के साथ करेंगे योग

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जैसलमेर में रेतीले धोरों पर होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आमजन के साथ करेंगे योग

जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जैसलमेरमें खुड़ी केरेतीले धोरों पर आयोजित होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए आमजन के साथ योगाभ्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री की अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि योग हमारी संस्कृति एवं परम्परा की अमूल्य विरासत है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आरंभ करने का आह्वान किया था, इसके परिणामस्वरुप 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है।
शर्मा ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ रखता है तथा यह व्यक्ति के निरोग रहने की उत्तम साधना है। इससे जीवन में अनुशासन, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने आमजन से मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लें तथा स्वस्थ्य, समृद्ध व विकसित राजस्थान’ के निर्माण में सहभागी बनें।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार