कोटा में बोरखेड़ा एलीवेटेड रोड की स्वायत्त शासन मंत्री ने दी सौगात

कोटा में बोरखेड़ा एलीवेटेड रोड की स्वायत्त शासन मंत्री ने दी सौगात

जयपुर।  नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने यातायात की सुगम सुविधा प्रदान करने वाले शहर के 10 वे बड़े प्रोजेक्ट बोरखेड़ा फ्लाईओवर को जनता को समर्पित कर चहुंमुखी विकास का संकल्प साकार किया।

स्वायत्त शासन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोटा में सुगम यातायात एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए शुरू की गई सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में नागरिकों के लिए सुगम यातायात के लिए सड़क, फ्लाई ऑवर, अंडरपास, पेयजल परियोजनाऐं, पर्यटन विकास के कार्य हाथ में लिए गये थे जिन्हें 3 साल में गुणवत्ता के साथ पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फ्लाई ऑवर के बनने से बारां से आने वाले नागरिकों के साथ स्थानीय वांसिदों को आवागमन की सविधा मिलेगी। समय एवं ईधन की बचत होगी, शहर में प्रदुषण भी कम होगा। 

उन्होंने बताया कि 1124 मीटर लंबा टू लेन फ्लाईओवर के निर्माण में 111 करोड़ की लागत आई है। 15 मीटर चौड़ाई के इस टू लेंन वाले फ्लाईओवर को 28 स्पान पर विकसित किया गया हैं। बोरखेड़ा फ्लाईओवर से बारां रोड पर बसी दर्जनों कॉलोनी के लाखों लोगों को लाभ होगा और बारां रोड आवागमन सुगम होगा। लोकार्पण के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने फूलमालाओं और साफ़ा पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।

इस अवसर पर महापौर मंजू मेहरा, जिला कलक्टर श्री ओपी बुनकर, नगर विकास न्यास ओएसडी श्री आरडी मीणा, प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट