खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार है मंडला...  

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार है मंडला...  
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार है मंडला...  

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार है मंडला...  

2 फरवरी की सुबह10 बजे होगी ओपनिंग सेरेमनी

2 से 4 फरवरी तक होगी गतका की प्रतियोगिताएं

मण्डला - खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में 2 से 4 फरवरी तक पंजाबी खेल गतका का आयोजन हो रहा है। इसी प्रकार 8 से 10 फरवरी तक उत्तर-पूर्व क्षेत्र का थांगता आयोजित होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 फरवरी को प्रातः 10 बजे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में होने वाली प्रतियोगिताओं की ओपनिंग सेरेमनी होगी। 2 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे से महिला वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे, जो दोपहर 1:30 बजे तक लंच तक जारी रहेंगे। दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक लंच ब्रेक होगा। दोपहर 2:30 बजे से महिला एवं पुरूष वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। शाम 5 बजे पहले दिन की स्पर्धाएं समाप्त होंगी। 3 फरवरी को क्वालीफायर राऊँड प्रारंभ होंगे जिसके अंतर्गत महिला एवं पुरूष वर्ग के मैच होंगे। 3 फरवरी तक शाम 4:30 बजे तक महिला एवं पुरूष वर्ग के अलग-अलग स्तर के मैच होंगे। 4 फरवरी को प्रातः 10 बजे से सेमी फाईनल राउंड प्रारंभ होंगे। फाईनल राउंड दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होंगे। लंच ब्रेक के बाद पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।

8 से 10 फरवरी तक होगी थांगता की प्रतियोगिताएं, प्रातः 8 बजे से शुरू होंगे मैच -
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत मंडला में 8 से 10 फरवरी तक उत्तर-पूर्व क्षेत्र का थांगता आयोजित होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे, जो दोपहर 1 बजे तक जारी रहेंगे। सायं 6 बजे महिला वर्ग के मैच प्रारंभ होंगे। 9 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग के मैच होंगे, जो दोपहर 1 बजे तक तक जारी रहेंगे। 9 फरवरी को रात्रि 8:15 बजे से 8:30 बजे तक महिला वर्ग के मैच होंगे। 10 फरवरी को प्रातः 8 बजे से पुरूष वर्ग एवं महिला वर्ग के सेमी फाईनल एवं फाईनल मैच होंगे।  दोपहर 3:30 बजे से 3:45 बजे तक लंच ब्रेक होगा। 10 फरवरी को सायं 4 बजे से पुरूष एवं महिला वर्ग के सेमी फाईनल मैच होंगे, जो सायं 6 बजे तक जारी रहेंगे। सायं 6:30 बजे से पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित -
अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन के लिए अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी के आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के तहत विपुल पटेल, संदीप कुशवाहा, प्रवीण मेघ, मंगेश श्रीवास, नीलेश पालिया एवं महेन्द्र सोनी पटवारी को इंडोर स्टेडियम में भोजन व्यवस्था, प्रियंका कुमरे, सरस्वती मरावी, संजय पवार, पूर्णिमा उईके, मोहित मसराम एवं रजीना उईके पटवारी को इंडोर स्टेडियम में कंट्रोल रूम के दायित्व सौंपे गए हैं। उक्त सभी कर्मचारियों को प्रातः 8 से दोपहर 2 तथा दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: प्रेस कॉन्फ्रेंस आज 12 बजे -
जिले में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन आगामी 2 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है। यूथ गेम्स के अंतर्गत जिले में थांगता एवं गतका खेल की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ी, कोच एवं स्टॉफ का जिले में आगमन प्रारंभ हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजनों की तैयारियों एवं कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए 1 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे योजना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। सभी मीडिया साथी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सादर आमंत्रित हैं।