मोहगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मोहगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
मोहगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मोहगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 

मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने विभिन्न कार्यक्रम किए आयोजित

मोहगांव - मोहगांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मोहगांव में महिलाओं के सम्मान में विभिन कार्यक्रमों का आयोजन किया किया गया। इन समस्त कार्यक्रमों के संचालन से लेकर आयोजन तक सभी दायित्वों का निर्वहन महिला समूह की महिलाओं द्वारा ही किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मोहगांव द्वारा संचालित संकुल स्तरीय संगठन एव प्रदान संस्था के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी संकुल, ग्राम संघठन, स्वा सहायता समूह, क्लस्टर रिसोर्स पर्सन को उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की शुरुआत में मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मोहगांव द्वारा रैली निकली गई। यह रैली मोहगांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। कार्यक्रम स्थल में रैली के पहुँचने पर सबसे पहले दीप प्रज्वलन किया गया। इसके उपरांत कन्या पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरदान संकुल, गगन संकुल, लक्ष्मी संकुल और बुढनेर संकुल स्तर के सभी समूह की महिलाएं मौजूद थी। समूह की महिलाओं ने इस अवसर पर अपने अनुभव सांझा किए। इन्होने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही है। इससे न केवल उनका जीवन स्तर ऊंचा उठा है बल्कि वो घर की चार दीवारी से बाहर निकल कर रोजगार के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित कर रही है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा को दिखाते हुए बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। समूह की महिलाओं ने समूह गान प्रस्तुत किया। इसके अलावा भी कई महिलाओं ने गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष रूपेंद्र खड़गरे गप्पू भैया, शिव पूसाम जनपद सदस्य, किशोर अग्रवाल उप सरपंच ग्राम पंचायत मोहगांव, देवराज कछवाहा, आर. एस. कुशवाहा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहगांव के साथ - साथ पुलिस विभाग व जान अभियान परिषद् के अधिकारी / कर्मचारी, ब्लाक समंवयक मुकेश नंद सहित  समस्त आजीविका व प्रदान संस्था स्टाफ के कर्मचारी उपस्थित थे।