ग्वालियर के अधिराज ने पोखरा में फिर रचा इतिहास जीता चौथा इंटरनेशनल टाइटल

ग्वालियर के अधिराज ने पोखरा में फिर रचा इतिहास जीता चौथा इंटरनेशनल टाइटल

16 वर्षीय खिलाड़ी ने लगातार दूसरे सप्ताह में जीता अंतर्राष्ट्रीय युगल खिताब

भोपाल, ग्वालियर के टेनिस स्टार अधिराज ठाकुर ने नेपाल के पोखरा में आइटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर 'जूनियर्स 30 पोखरा' में लगातार दूसरे सप्ताह इंटरनेशनल टाइटल जीतकर इतिहास रच दिया है। उनके 10 साल के टेनिस कैरियर में ये चौथा इंटरनेशनल टाइटल है। 16 वर्षीय इस खिलाड़ी की जोड़ी, पिछले सप्ताह (2 से 7 दिसंबर) इसी कोर्ट पर आदित्य मोर-प्रकाश सरन की भारतीय जोड़ी को 6-2, 6-1 हराकर चैंपियन बनी थी।

नेपाल के पोखरा में 9 से 14 दिसंबर तक आयोजित इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन की वर्ल्ड टेनिस टूर 'जूनियर्स 30 पोखरा' में शीर्ष वरीयता प्राप्त अधिराज ठाकुर-आदित्य मोर की जोड़ी ने शुक्रवार को भी तेज तर्रार खेल जारी रखा। इस जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त आरव चावल व ओजस मेहलावत की। जोड़ी को 7-6,6-2 से हराया मैच के साथ युगल टाइटल पर कब्जा कर लिया। इस तरह उन्होंने चौथा टाइटल जीता है। अधिराज का इस साल का ये 25वा आइटीएफ टूर्नामेंट है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार