24 साल बाद कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, खडग़े 7897 वोट पाकर जीते

24 साल बाद कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, खडग़े 7897 वोट पाकर जीते

137 साल के इतिहास में अभी तक अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 6 बार चुनाव

नई दिल्ली, कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद नया अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खडग़े ने शशि थरूर को 6825 वोटों से हरा दिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, खडग़े को 7 हजार 897 वोट मिले। वहीं, शशि थरूर को एक हजार 72 वोट ही मिल सके। 416 वोट रिजेक्ट कर दिए गए। 

इसे भी देखें

सरकार तैयार! मप्र में जल्द शुरू हो जाएगी अधिकारी एवं कर्मचारियों के पदोन्नति की प्रक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता 
इस चुनाव में जीत के साथ ही खडग़े कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाला 65वें नेता बन गए हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैं। बाबू जगजीवनराम कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित नेता थे। आजादी के बाद 75 साल में से 42 साल तक पार्टी की कमान गांधी परिवार के पास रही। वहीं, 33 साल पार्टी अध्यक्ष की बागडोर गांधी परिवार से अलग नेताओं के पास रही।

इसे भी देखें

भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना पर लक्ष्मण की खरी-खरी, बोले-चमचागिरी के रिकॉर्ड टूटे

42 साल तक पार्टी की कमान गांधी परिवार के पास
इस चुनाव में जीत के साथ ही खडग़े कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाला 65वें नेता बन गए हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैं। बाबू जगजीवनराम कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित नेता थे। आजादी के बाद 75 साल में से 42 साल तक पार्टी की कमान गांधी परिवार के पास रही। वहीं, 33 साल पार्टी अध्यक्ष की बागडोर गांधी परिवार से अलग नेताओं के पास रही। कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। 

इसे भी देखें

मप्र के सहकारी बैंकों में भरे जाएंगे 4 हजार पद, विभाग ने भेजा प्रस्ताव

1998 में वोटिंग से हुआ था चुनाव
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार साल 1998 में वोटिंग हुई थी। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, जबकि जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद से गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली। इस बार राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से इनकार करने के बाद पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने का फैसला लिया गया था।

इसे भी देखें

जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव की जरूरत, अपना काम छोड़ राजनीति कर रहे जज: कानून मंत्री

सिर्फ 6 बार चुनाव
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में अभी तक अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 6 बार चुनाव हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी कि कांग्रेस में 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे और अब 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेगा।

इसे भी देखें

नए रूप में आ सकता है कोरोना, ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए सब-वैरिएंट की एंट्री

खडग़े जी तय करेंगे मेरा रोल भी : राहुल
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल ने बुधवार को आंध्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान जब मीडिया ने कांग्रेस में उनके भावी रोल पर सवाल किया तो राहुल ने जवाब दिया- खडग़ेजी से पूछो, वही तय करेंगे मेरा रोल। हालांकि, इस बयान के कुछ मिनटों बाद ही कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर खडग़े के अध्यक्ष बनने का ऐलान कर दिया। थरूर ने भी ट्वीट कर खडग़े को बधाई दी और अपना साथ देने वालों को धन्यवाद कहा।

कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें इलेक्शन होता है 
भारत जोड़ो यात्रा में आंध्र प्रदेश पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें इलेक्शन होता है और उसका अपना इलेक्शन कमीशन है। मैंने कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री के साथ काम किया। वे काफी स्पष्ट वक्ता हैं। सारे मसले उनकी नजर में लाए गए हैं और वही एक्शन लेंगे। हर कोई कांग्रेस में चुनाव के बारे में पूछता है। मुझे कांग्रेस पर फख्र है, जिसमें ओपन और ट्रांसपेरेंट चुनाव हो रहे हैं। कोई दूसरी पार्टियों के भीतर चुनाव में इंट्रेस्ट क्यों नहीं लेता, चाहे वो भाजपा हो या दूसरी क्षेत्रीय पार्टियां?

इसे भी देखें

अब भर्ती से पहले आयुष्मान योजना में कैंसर मरीजों की जांच, मप्र बना ई-रुपी योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट