मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न स्व. नानाजी देशमुख का किया पुण्य स्मरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न स्व. नानाजी देशमुख का किया पुण्य स्मरण

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न से सम्मानित स्व. नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्राम उत्थान से राष्ट्र उत्थान का 'राष्ट्रऋषि' नानाजी का विचार अत्यंत अनुकरणीय है। राज्य सरकार उनके आदर्शों से प्रेरित होकर 'आत्मनिर्भर-विकसित मध्यप्रदेश' के निर्माण की दिशा में अविराम अग्रसर है।