मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चेटीचंड पर्व की दीं मंगलकामनाएं
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान झूलेलाल की जयंती 'चेटीचंड पर्व' की प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह पर्व धर्मनिष्ठा, परोपकार और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देता है। सिंधी समाज के आराध्य, सत्य, न्याय और भक्ति के मार्गदर्शक भगवान झूलेलाल जी का आशीर्वाद और कृपा सभी पर बनी रहे।
bhavtarini.com@gmail.com 