मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के थाटीपुर में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजन के साथ हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में मृत नागरिकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की है।
bhavtarini.com@gmail.com 