मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भगवान बिरसा मुंडा की जयन्ती और जनजातीय गौरव दिवस पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भगवान बिरसा मुंडा की जयन्ती और जनजातीय गौरव दिवस पर शुभकामनाएं

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती तथा जनजातीय गौरव दिवस (15 नवम्बर) की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आदिवासी समुदायों का विशेष स्थान है। भगवान बिरसा मुंडा ने मातृभूमि की रक्षा और प्राकृतिक संपदा को शोषण से बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन व खनिज संपदा के संरक्षण में आदिवासी समाज का बड़ा योगदान है। ग्लोबल वार्मिंग व जलवायु परिवर्तन के दौर में आज सभी को आदिवासी समाज की जीवन शैली से प्रेरणा लेनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के सशक्तीकरण व उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट