सर्मथन मूल्य पर हुई 7 लाख 10 हजार 320 मीट्रिक टन धान की खरीदी

सर्मथन मूल्य पर हुई 7 लाख 10 हजार 320 मीट्रिक टन धान की खरीदी

भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी तक 1 लाख 5 हजार 179 किसानों से 7 लाख 10 हजार 320 मीट्रिक टन धान की खरीदी उपार्जन केन्द्रों में हो चुकी है। धान की खरीदी के लिये 1319 उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। धान का उपार्जन 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रूपये और धान ग्रेड-ए का 2320 रूपये है।

धान की खरीदी जिला सिवनी में 18,718, सिंगरौली 31,373, सतना 81,133, मैहर 29,721, रीवा 95,722, मऊगंज 22,809, सीधी 21,692, सागर 2222, कटनी 79,856, पन्ना 16,937, डिंडोरी 2752, दमोह 11,688, मंडला 44,883, छिंदवाड़ा 948, नरसिंहपुर 17,979, जबलपुर 28,937, बालाघाट 79,291, नर्मदापुरम 29,690, बैतूल 10,005, रायसेन 4413, सीहोर 4458, विदिशा 145, उमरिया 18,217, अनूपपुर 17,395, शहडोल 39,238, हरदा 11, भिण्ड 48, अलीराजपुर 30 और झाबुआ जिले में 9 मीट्रिक टन की जा चुकी है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार